फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Auraiya double murder accused Shobharam confessed to crime Wife lvoe with Sukhvendra so killed both of them

मैडम, पत्नी ने बेवफाई की: मैं मेहनत करके परिवार को पाल रहा था, वो सुखवेंद्र से इश्क लड़ाती रही, अब किस्सा खत्म

Sat, 17 Jun 2023 09:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Jun 2023 09:08 AM IST
सार

औरैया जिले के दोहरे हत्याकांड में आरोपी पति ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि पत्नी सुखवेंद्र से इश्क लड़ा रही थी। उसे कई बार समझाया। लेकिन वो नहीं मानी। इसलिए दोनों को ही मार डाला।

विज्ञापन
Auraiya double murder accused Shobharam confessed to crime Wife lvoe with Sukhvendra so killed both of them
Auraiya double murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के दोहरे हत्याकांड में पुलिस हिरासत में आए आरोपी शोभाराम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। शोभाराम एसपी से बोला कि मैडम, पत्नी ने बेवफाई की, जब मै सुखवेंद्र को मार रहा था उसे बचाने के लिए पत्नी कई बार दौड़ी। बार-बार वह यही कह रही थी हाय मेरे राजा को मत मारो। बस में इसी बात से मुझे और गुस्सा आ गया। शादी के दस साल हो गए, उसने मुझसे कभी मेरे राजा नहीं कहा।
विज्ञापन


कहा कि मैं मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता रहा और पत्नी इश्क लड़ाती रही। परिवार न बिखरे इस पर कई बार उसे समझाने की कोशिश भी, पर पत्नी नहीं मानी और अक्सर सुखवेंद्र से मिला करती थी। पुलिस के सामने जब वह अपना जुर्म कबूल कर रहा था। 
विज्ञापन


उस समय उसकी आंखों में किसी भी बात का डर नहीं था और न ही अपने किए का पछतावा हो रहा था। पुलिस जब उसे थाने के लॉकअप में ले जाने लगी तो उसने एक बार यह जरूर पूछा कि उसका बेटा देव (5) व छह माह की बेटी एंजल कहा है। इस पर उसे बताया गया कि दोनों सुरक्षित जगह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने में मिलाया नशीला पदार्थ
पुलिस हिरासत में शोभाराम ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे के करीब वह घर पर काम करके लौटा था। जब घर आया तो पत्नी छत पर थी। वह स्वयं खाना निकाल कर खाने बैठा। इस पर पत्नी ने कहा खाने में नमक कुछ कम है। वह समझ नहीं पाया और पत्नी ने कुछ मिला दिया। खाना खाने के बाद से ही उसे नींद आने लगी। 

इस पर वह अपने बेटे देव को लेकर कमरे में सो गया, पत्नी भी पास में बच्ची को लेकर लेट गई। रात 11 बजे जब आंख खुली तो पत्नी नहीं दिखी थी। उसने कहा कि उसे खाने के बाद ही अहसास हुआ था कि पत्नी ने कुछ नशीला पदार्थ मिलाया है। मगर वह अनदेखी कर गया था।

मारता नहीं तो वो मुझे मारे देते
पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद शोभाराम ने पुलिस को स्वयं जानकारी दी। कहा कि अब वह सुकून महसूस कर रहा है। पुलिस को बताया कि यदि वह सुखवेंद्र और पत्नी की हत्या न करता तो खुद मारा जाता। उसने पुलिस के सामने कहा कि पहले उसने सुखवेंद्र पर वार किया तो वह बेहोश हो गया।

इसके बाद गुस्से में पत्नी पर वार किया था। दोनों के मरणासन्न होने के बाद उसने सोचा कि यदि छोड़ देगा तो रास्ते में आते जाते उसकी हत्या की जा सकती है। इस लिए बिना कुछ देर किए दोनों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी।

सुखवेंद्र की हत्या के बाद परिजनों का बुरा हाल
सहायल थाना क्षेत्र के ताजपुर छौंक के मजरा नंदपुर के रहने वाले सुखवेंद्र की हत्या के बाद मां मीना देवी, पिता लायक सिंह व भाइयों कुलदीप, रिंकू का बुरा हाल रहा। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाते दिखे।

सुखवेंद्र के पिता सहार थाने में होमगार्ड है और घटना वाली रात ड्यूटी पर थे। घर पर छोटा बेटा रिंकू, सुखवेंद्र व पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि बड़ा भाई कुलदीप बाहर नौकरी करता है। सबसे छोटा सुखवेंद्र ही था। दो बहने हैं, जिनकी शादी हो गई है।

पड़ोसियों ने संभाले रागिनी के बच्चे
रागिनी के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी चांदनी(9) कुछ दिन पहले ही अपने ननिहाल कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव झकरगढ़ा गई है। रागिनी के साथ पांच वर्ष के बेटा देव व छह माह की बेटी एंजल थी।

हत्या के बाद पति शोभरामा के गिरफ्तार हो जाने पर घर पर कोई नहीं रहा। इस पर पुलिस कर्मियों ने मृतका के मायके जानकारी देने के साथ ही दोनों बच्चों को पड़ोसियों को दिए। मायके वालों के आने तक पड़ोसी उनकी देखरेख करते रहे।

गांव में तनाव को लेकर तैनात रही पुलिस
रागिनी और सुखवेंद्र की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति रही। लोग तरह तरह की चर्चाएं करते दिखे। दोनों के अलग अलग जाति के होने के कारण दोनों वर्ग के लोग आक्रोशित भी थे। मगर कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा था। रागिनी के घर पर जहां सन्नाटा पसरा था।

वहीं, सुखवेंद्र के घर पर चीखपुकार मची हुई थी। गांव का माहौल सुबह के समय तनाव पूर्ण दिखा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस तैनात की। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव में गश्त कर माहौल परखा। एसपी का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed