{"_id":"1fae3bacde586854d1c87d8233f98746","slug":"audience-watching-leela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस वध लीला देख दर्शक हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस वध लीला देख दर्शक हुए रोमांचित
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
गांव मियांगंज में चल रही रासलीला के दौरान शनिवार की
विज्ञापन
रात कृष्ण जन्म व कंस वध की लीला का मंचन किया गया। मथुरा से आए कलाकारों
के अभिनय देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से मियांगंज रामलीला मैदान परिसर में रात नौ बजे लीला शुरू हुई। इस दौरान मेहंदीपुर, सैयदपुर सकरी, सकरी खुर्द, दंदारौ खुर्द, मानीमऊ, कपूरापुर, गंगागंज, सकरी का पुरवा, महमीदपुर वीजा, नाहरघाटी, गुमटिया आदि गांवों के ग्रामीण रासलीला देखने आए।
इस दौरान सजाई गई भगवान कृष्ण की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्रबिंदु रही। लोगों ने आरती उतारी व पुष्प वर्षा कर चढ़ावा चढ़ाया। मथुरा से आए कलाकारों ने लीला के दौरान दिखाया कि मथुरा में कंस के आतंक से जनता परेशान है। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है। अत्याचार का अंत करने के लिए देवकी के गर्भ से भगवान कृष्ण का जन्म होता है।
फिर गोकुल में बाल लीलाएं करने के बाद कृष्ण व बलराम का मथुरा आगमन होता है। यहां राक्षसों का वध करते हुए श्रीकृष्ण कंस का भी वध कर देते हैं। कंस वध होते ही जयकारे गूंजने लगते हैं। इस मौके पर संजय गुप्ता, रामपाल कुशवाहा, अमर सिंह, अनिल कुशवाहा, चंद्रप्रकाश, जोगेंद्र कमल, संजय वाल्मीकि, नसीम, रियासत, इलियास, नेता कुरैशी आदि मौजूद रहे।