फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempted self-immolation outside the Chief Minister's public grievance hearing; Saurikh Station House Officer (SHO) transferred to Police Lines.

Kannauj News: मुख्यमंत्री जनता दरबार के बाहर आत्मदाह का प्रयास, सौरिख थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Thu, 02 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Attempted self-immolation outside the Chief Minister's public grievance hearing; Saurikh Station House Officer (SHO) transferred to Police Lines.
सौरिख (कन्नौज)। मुख्यमंत्री के जनता दरबार के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाले एक युवक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। युवक के साथ कथित मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एसपी ने सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार को लाइन हाजिर कर एसओजी प्रभारी नागेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कांकरकुई गांव निवासी सुमित महाराज ने 30 जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री जनता दरबार के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था। उसने अपने ऊपर डीजल डालकर यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इस संबंध में लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में आत्महत्या के प्रयास की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुमित महाराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जून की सुबह सात बजे गांव के शिवम, अंकित, माया देवी और मोनू ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके घर के दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उसे समय पर न्याय नहीं मिला। इसी परेशानी के चलते उसने लखनऊ में आत्मदाह का कदम उठाया। उसने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह घटना 25 जून को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया सौरिख थानाध्यक्ष की लापरवाही उजागर हुई है। लखनऊ पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच छिबरामऊ सीओ सुरेश मलिक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed