फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to commit self-immolation in a land dispute in kannauj

कन्नौज: युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, चौकी इंचार्ज पर भी फेंका फिर बोला...अब न तुम रहियो न हम

Sat, 15 May 2021 03:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 May 2021 03:26 PM IST
सार

रामजी गुप्ता पिपिया में पेट्रोल लेकर पुलिस चौकी में दाखिल हुआ। वहां अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डाला और चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मिश्रा पर भी पेट्रोल फेंक दिया। रामजी गुप्ता की इस हरकत से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Attempt to commit self-immolation in a land dispute in kannauj
पुलिस गिरफ्त में युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के तिर्वा कोतवाली इलाके की पचोर चौकी में शनिवार सुबह युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। बचा हुआ चौकी इंचार्ज पर फेंक दिया। माचिस जलाने से पहले पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सतौरा गांव के रामजी गुप्ता और ब्राह्मणपुरवा के ब्रह्मानंद तिवारी के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को विवादित भूमि पर निर्माण न करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि रामजी विवादित भूमि पर दीवार बना रहे थे।
विज्ञापन


विपक्षी ब्रह्मानंद ने न्यायालय के रोक के आदेश को दिखाकर पुलिस से शिकायत की। शुक्रवार को शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। शनिवार सुबह सतौरा गांव के रामजी गुप्ता पिपिया में पेट्रोल लेकर पुलिस चौकी में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां चौकी इंचार्ज अपनी कुर्सी पर बैठे थे। बगल में पड़ी बेंच पर रामजी बैठ गए। रामजी ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद बचा हुआ चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मिश्रा पर फेंक दिया। रामजी की इस हरकत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

माचिस जलाने से पहले पुलिसकर्मियों ने रामजी गुप्ता को दबोच लिया। सूचना पर तिर्वा कोतवाली पुलिस पहुंच गई। वह रामजी गुप्ता को कोतवाली उठा लाई। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रामजी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

... अब न तुम रहियो न हम
रामजी गुप्ता पूरा प्रबंध कर चौकी पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक रामजी गुप्ता ने पेट्रोल डालते हुए कहा था, अब न तुम रहियो न हम रहिबे। वह तो अच्छा हुआ कि माचिस जलाने से पहले पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। थोड़ी लापरवाही हो जाती तो बड़ा कांड हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed