{"_id":"5e726fdf8ebc3e76943d5d77","slug":"atikraman-par-garajee-jeseebee-saaph-hua-phutapaath-kannauj-news-knp5511638124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, साफ हुआ फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, साफ हुआ फुटपाथ
विज्ञापन
मास्क लगाकर अतिक्रमण हटवाते एसडीएम, सीओ व कोतवाल।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कई बार नोटिस देने के बाद भी फुटपाथ से अतिक्रमण न हटाना 175 दुकानदारों को महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से पूर्व में दी गई नोटिस के तहत जेसीबी से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो दुकानदारों में खलबली मच गई। तिर्वा क्रासिंग से रेलवे तिराहे तक दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया। अफसरों की कुछ दुकानदारोें से अतिक्रमण हटाने को लेकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस बल देख इन्हें पीछे हटना पड़ा।
बुधवार को सदर उपजिलाधिकारी शैलेष कुमार गौतम व सीओ श्रीकांत प्रजापति की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत रेलवे रोड तिराहे से की गई। यह तिर्वा क्रासिंग तक चला। जेसीबी के अतिक्रमण हटाने की शुरुआत करते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। यह सामान समेटने लगे। सुबह शुरू हुआ अभियान शाम तक चलता रहा। इस दौरान कुछ दुकानदारों की अफसरों से नोकझोंक भी हुई। अफसरों ने इन्हें डपटकर शांत करा दिया।
कुछ दुकानदारों ने भेदभाव का भी आरोप लगाया। एसडीएम शैलेष कुमार ने बताया कि पूर्व में 175 दुकानदारों को नोटिस दी गई थी। इसके बाद भी कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। इस पर कार्रवाई की गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक, ईओ सुरेंद्र कुमार समेत पीएसी व दलकल टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
दुकानदार की तबीयत बिगड़ी
अतिक्रमण अभियान के दौरान तिर्वा क्रासिंग स्थित दुकानदार आशीष कुमार की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
शहर में पल-पल लगा जाम
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत वाहनों को डायवर्ट किया गया था। इसके बाद भी रोडवेज बसों, चार पहिया वाहन व बाइक सवारों के चलते जीटी रोड पर पल-पल जाम की स्थित बनी रही। इसे खुलवाने में यातायात कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
छोटे दुकानदार सामान समेटकर भागे
अभियान के चलते फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले टीम के आने से पहले अपना सामान समेट कर भाग गए। वहीं ठेली विक्रेता फुटपाथ पर दूर-दूर तक नजर नहीं आए।