{"_id":"8b22617f6f3dfae0f93833907d31d064","slug":"as-soon-as-the-explosion-in-school-resembled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाका होते ही स्कूल में मची अफरा- तरफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाका होते ही स्कूल में मची अफरा- तरफी
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के चंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार दोपहर तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। बच्चे एमडीएम की थाली फेंक घर की ओर भागे। तमाम बच्चे देर शाम तक सहमे हुए नजर आए।
प्राथमिक विद्यालय चंदरपुर में बुधवार को 22 बच्चे पढ़ने आए थे। दोपहर में एमडीएम के लिए घंटी बजते ही बच्चे थाली लेकर लाइन लगा लिए थे। इस दौरान अजय, पायल व काजल खेल रहीं थी। इस दौरान अजय ने बस्ते में रखा पटाखा दब गया और विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही अफरा- तफरी मच गई। बच्चे भागे। अध्यापकों को कुछ समझ में ही नहीं आया। कुछ देर बाद जब प्रधानाध्यापक श्वेतांक दुबे व अन्य अध्यापक स्कूल के कोने में देखे तो अजय कराह रहा था।
यह देख अध्यापकों को होश उड़ गए। आनन-फानन में वे तीनों बच्चों को लेकर अस्पताल भागे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि गांव में घर के अंदर बैठे लोग भी सन्न रह गए। सभी धमाके की आवाज सुनते ही स्कूल की ओर दौड़ पड़े। उधर प्रधानाध्यापक घायल बच्चे को लेकर सिकंदरपुर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां कोई डाक्टर नहीं मिलने पर वह उसे नगर के प्राइवेट चिकित्सक के यहां आए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फर्रुखाबाद ले जाने का सुझाव दिया। प्रधानाध्यापक व बच्चे के परिजन उसे फर्रुखाबाद ले गए। विस्फोट से बच्चे के हाथ की चीथड़े उड़ गए। उसकी अंगुलियां विद्यालय परिसर में छिटक कर दूर जा गिरीं। हादसे की जानकारी होते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल आरपी पांडेय, सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज जगन्नाथ सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल बच्चों और उनके परिजनों के साथ ग्रामीणों से पूछतांछ की। घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आतिशबाजी में प्रयोग होने वाला पटाखा फूटा है। छात्र के होश में आने पर पूछताछ की जाएगी।