फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   as divaidar se takaraee, cheekh-pukaar machee

बस डिवाइडर से टकराई, चीख-पुकार मची

Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
as divaidar se takaraee, cheekh-pukaar machee
सौरिख(कन्नौज)। बिहार से दिल्ली जाते समय चालक को झपकी लगने से बस अनियंत्रित हो गई। यह डिवाइडर और जाली को लगभग 100 मीटर तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस में 55 सवारियां थीं।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पंजाब के जिला लुधियाना के थाना यामल के गांव मलिकपुर निवासी सुखविंदर सिंह (35) बस में 55 सवारियां लेकर बिहार से दिल्ली जा रहे थे। सौरिख और इटावा बॉर्डर के पास गुरुवार को सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग चालक को झपकी लग गई। इससे बस अनियंत्रित होकर बीच के डिवाइडर और उसमें लगी जाली को तोड़ते हुए रुक गई। हादसे से सवारियों में चीख-पुकार मच गई। किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह व गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने सवारियों को गश्ती वाहनों से टोल प्लाजा पहुंचाया। बस को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed