फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Apply online for Haj pilgrimage by 9th September

Kannauj News: हज यात्रा के लिए नौ सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 29 Aug 2024 04:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Apply online for Haj pilgrimage by 9th September
तालग्राम। हज यात्रा 2025 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यात्रा पर जाने वाले आजमीन घर बैठे हज सुविधा एप से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस बार हज आवेदकों को 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि नौ सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन




हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को अभी तक 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी पड़ती थी, लेकिन इस बार हज कमेटी ने रजिस्ट्रेशन फ्री कर दिया है। सिर्फ चयनित आवेदकों को 300 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा। इस बार 65 वर्ष से अधिक आयु वाले अकेले हजयात्रा पर नहीं जा सकेंगे। उन्हें अपने साथ करीबी को ले जाना होगा, पहले यह नियम 70 वर्ष से अधिक आयु वालों पर लागू था।
विज्ञापन


मोबाइल एप हज सुविधा के जरिये भी हज के लिए आवेदन किया जा सकता है। फार्म भरने के लिए पासपोर्ट की वैधता 15 जनवरी 2026 तक होना जरूरी है। इसके साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, कवर हैड की कैंसिल चेक, ब्लड ग्रुप आदि दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया व हज सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि नौ सितंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed