फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anti-corruption caught a law officer taking a bribe of eight thousand rupees

Kannauj News: एंटी करप्शन ने आठ हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो को दबोचा

Wed, 23 Apr 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Anti-corruption caught a law officer taking a bribe of eight thousand rupees
कन्नौज। किसान से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को कानूनगो को रंगे हाथों पकड़ लिया। कानूनगो किसान से एसडीएम के आदेश के बाद भी कच्ची पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। किसान तीन माह से कानूनगो के आगे पीछे चक्कर काट रहा था। कानूनगो को पकड़कर सदर कोतवाली लाया गया। वहां देर रात तक उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन

तिर्वा तहसील के गांव सुर्सी निवासी किसान नीरज कुमार ने एसडीएम न्यायिक के यहां मेड़बंदी का वाद दायर किया था। तीन माह पहले एसडीएम न्यायिक ने कानूनगो विनाेद कुमार पाल को कच्ची पैमाइश करने के आदेश दिए थे। कानूनगो ने पैमाइश करने के नाम पर नीरज से 10 हजार रुपये की मांग की। नीरज ने कम रुपये देने की बात कही। परेशान होकर नीरज ने एंटी करप्शन कानपुर में शिकायत दर्ज कराई। तब इंस्पेक्टर सुशील कुमार पाराशर टीम के साथ डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मिले। दो सरकारी कर्मचारियों को साथ लेकर पहुंची टीम ने किसान नीरज को कानूनगो को रुपये देने के लिए भेजा। किसान ने आठ हजार रुपये काननूगो को दिए। तभी टीम ने कानूनगो को दबोच लिया।
विज्ञापन

टीम कानूनगो को पकड़कर सदर कोतवाली में ले आई। वहां किसान के बयान दर्ज करने बाद एंटी करप्शन टीम की ओर से कानूनगो विनोद कुमार पाल के खिलाफ तहरीर दी है। देर रात तक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर सुशील पाराशर ने मुकदमा दर्ज होने से पहले बयान देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed