{"_id":"6a6105672cfc43bd42040d32","slug":"another-arrest-in-extortion-case-kannauj-news-c-214-1-knj1008-153005-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फिरौती मांगने के प्रकरण में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फिरौती मांगने के प्रकरण में एक और गिरफ्तार
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टिकुरियनपुरवा में तैनात शिक्षक राहुल कुमार राजपूत के अपहरण कांड और फिरौती मांगने के प्रकरण में बुधवार को पुलिस को एक और सफलता मिली है। फिरौती की रकम मंगाने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि नामजद चौथा आरोपी अभी फरार है।
जांच के दौरान फिरौती की रकम मंगाने के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी कोतवाली तिर्वा के फगुआ लोहमढ़ निवासी प्रमेश सिंह का नाम सामने आने पर प्रभारी निरीक्षक और निरीक्षक संतोष सिंह चंदेल की टीम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तिर्वा अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। इस कांड से जुड़े कई अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, मामले का नामजद चौथा आरोपी सागर कश्यप अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले में अविनाश राजपूत, सर्वेंद्र कुमार कुशवाहा, केशव पंडित उर्फ केशव अवस्थी को गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है।
प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय का कहना है कि विवेचना में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। बयान और साक्ष्यों के आधार पर प्रमेश को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी सागर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नामजद आरोपी से है खाता देने वाले का संबंध
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फगुआ लोहगढ़ निवासी नामजद आरोपी सर्वेंद्र कुमार कुशवाहा से फिरौती की रकम के लिए खाता देने वाले गिरफ्तार आरोपी प्रमेश के रिश्ते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों चाचा-भतीजे हैं।