फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Announcement of emergency service stop from today

आज से इमरजेंसी सेवा ठप करने का ऐलान

Thu, 24 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 24 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Announcement of emergency service stop from today
प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते मेडिकल कालेज के डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पांच दिन से बकाया वेतन के लिए ओपीडी गेट के बाहर हाथों में काली पट्टी बांधकर मरीजों का उपचार कर रहे मेडिकल कालेज के 65 जूनियर व सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों का धैर्य बुधवार की दोपहर जवाब दे गया। सभी डाक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। नारेबाजी करते हुए डाक्टरोें ने सीएमएस को ज्ञापन सौंपा। आज से इमरजेंसी सेवा ठप करने की बात कही है।
विज्ञापन
डाक्टरों ने प्राचार्य से लिखित आश्वासन मांगा। प्राचार्य ने बताया कि डीजीएमई से वार्ता चल रही है। जल्द भुगतान मिल जाएगा। इस पर डाक्टर संतुष्ट नहीं हुए। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर गुरुवार से इमरजेंसी सेवा भी ठप करने की चेतावनी दी। मेडिकल कालेज में कार्यरत डाक्टरों को मार्च से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। डाक्टर एक माह के दौरान प्राचार्य से लेकर डीजीएमई व विशेष सचिव तक अपना विरोध जता चुके हैं। बुधवार की दोपहर बारह बजे तक सभी डाक्टरों ने मरीजों को देखा। बाद में डाक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। सीएमएस डा. दिलीप सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
सीएमएस ने डाक्टरों को बताया कि वेतन का मामला प्राचार्य से संबंधित है। इस पर सभी डाक्टर प्राचार्य कार्यालय पहुंचे। यहां प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया से करीब एक घंटे तक वार्ता की। बताया कि एक घंटा पहले ही उनकी चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डाक्टर केके गुप्ता से मोबाइल पर वार्ता हुई है। डीजीएमई ने बताया है कि शासन स्तर पर फेरबदल हो जाने से बजट पर हस्ताक्षर नहीं हो सके। दो-तीन दिनों में ही बजट भेज दिया जाएगा। इस पर डाक्टर, प्राचार्य से लिखित आश्वासन मांगने लगे। लिखित न मिलने पर डाक्टरों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए गुरुवार से इमरजेंसी सेवा भी ठप करने की बात कही है। सीएमएस ने बताया कि गुरुवार को इमरजेंसी सेवा से जूनियर व सीनियर डाक्टर हड़ताल पर जाते हैं तो फैकल्टी चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान डा. मारकंडेय, डा. यतेंद्र पोरवाल, डा. शिवानंद द्विवेदी, डा. जयप्रकाश, डा. अनिल, डा. देवर्ष, डा. विपिन, डा. अनामिका, डा. निशा, डा. रोली, डा. शैलेंद्र, डा. विमलेंद्र सिंह, डा. शशिकांत, डा. संतोष मिश्रा, डा. शकील, डा. अख्तर, डा. जितेंद्र, डा. अंकिता, डा. अविरल पांडेय, डा. राकेश, डा. रेनू, डा. नेहा पाल, डा. कीर्ती शुक्ला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed