फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ankush was murdered by his friend to avenge his mother.

Kannauj News: मां का बदला लेने के लिए दोस्त ने की थी अंकुश की हत्या

Fri, 29 Mar 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 29 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ankush was murdered by his friend to avenge his mother.
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थानांतर्गत संकिसा कस्बे में निर्माणाधीन नगर पंचायत भवन में गुरुवार को जमीन के नीचे दबे सबसुख नगला गांव के मजदूर युवक का शव मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को उसके पांच साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी कमलेश ने बताया कि कुछ महीने पहले अंकुश ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी। मां की बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने दोस्त की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली के प्रेमपुर चैकी क्षेत्र के सबसुख नगला गांव निवासी अंकुश उर्फ बजरंगी (20) को बुधवार को गांव का ही उसका दोस्त कमलेश उर्फ टीकू (25) संकिसा में दावत व नौटंकी दिखाने के बहाने ले गया था। उसके बाद से अंकुश वापस नहीं लौटा जबकि कमलेश अकेले गांव वापस आ गया। परिजनों के पूछने पर उसने मनगढ़त कहानी बता दी। शक होने पर पुलिस की मदद से कमलेश से पूछताछ की गई तो उसने बजरंगी की हत्या कर शव को संकिसा के निर्माणाधीन पंचायत भवन में जमीन के नीचे दबा देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, दूसरी तरफ अंकुश का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दादी रेखा देवी ने बताया कि कुछ माह पहले अंकुश ने शराब के नशे में कमलेश की मां के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी थी। तभी से कमलेश उससे खुन्नस मानने लगा था। अक्सर उसे साथ ले जाने की फिराक में बना रहता था, लेकिन परिजनों के दबाव के चलते अंकुश उसके साथ नहीं गया था। बुधवार को कमलेश उसे नौटंकी दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गया और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। बता दें कि मां कुसुमा देवी की 12 साल पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि बड़े भाई इंद्रेश ने तीन साल पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी। पिता अखिलेश शाक्य राज मिस्त्री का काम करते हैं। अंकुश पड़ोस के गांव कूंदेपुर में नरेश चंद्र तिवारी की आटा चक्की पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------
रंजिश में मजदूर की ईंट से सिर पर प्रहार कर की गई थी हत्या



संकिसा (फर्रुखाबाद)। जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के गांव नगला सबसुखपुर निवासी अंकुश शाक्य (21) गांव कूंदेपुर निवासी नरेश तिवारी की आटा चक्की पर मजदूरी करता था। गांव का ही कमलेश शाक्य बुधवार को अंकुश को संकिसा में लगी नुमाइश दिखाने साथ बुलाकर लाया था। कमलेश मेरापुर क्षेत्र के नगर पंचायत संकिसा के भवन निर्माण में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार को अंकुश घर नहीं पहुंचा। भाई आनंद व कमलेश खोजबीन करते हुए संकिसा पहुंचे, लेकिन वहां कमलेश ने कोई जानकारी नहीं दी। आनंद ने छिबरामऊ कोतवाली की चौकी प्रेमपुर में भाई के लापता होने की सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने एसओ मेरापुर नवीन कुमार सिंह से बात की। इसके बाद गुरुवार की रात को हरकत में आई पुलिस ने नगर पंचायत संकिसा में निर्माण कर रहे मजदूर कमलेश सहित छह लोगों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर कमलेश ने बताया कि तीन माह पहले अंकुश ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश में अंकुश को बुलाकर लाया था। शराब पिलाने के बाद ईंट से सिर पर कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। साथी मजदूरों की मदद से शव को निर्माणाधीन पंचायत भवन की मिट्टी में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। एसओ नवीन कुमार सिंह ने कमलेश सहित छह मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में अंकुश की मौत सिर पर वजनदार वस्तु के प्रहार से होना बताई गई। शरीर में शराब की पुष्टि हुई। इसको लेकर विसरा सुरक्षित किया गया। एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी कमलेश सहित छह मजदूरों को पकड़ लिया है। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed