फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   An innocent child suffering from fever for six days dies

Kannauj News: छह दिनों से बुखार से पीड़ित मासूम की मौत

Mon, 01 Sep 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
An innocent child suffering from fever for six days dies
तिर्वा। उमर्दा ब्लॉक के रूरा गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, छह दिनों से बुखार से पीड़ित मासूम की मौत रविवार को हो गई। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत हैं।
विज्ञापन

रूरा गांव निवासी शीबू का छह माह का बेटा मोहम्मद गौस पिछले छह दिनों से बुखार से पीड़ित था। शीबू ने बताया कि स्थानीय इलाज के दौरान आराम न मिलने पर शनिवार को कानपुर के एक निजी क्लीनिक से दवाई लेकर आए थे। देर रात दवाई पिलाने के बाद अचानक बेटे की तबीयत बिगड़ गई और रविवार सुबह मौत हो गई है। वहीं, सीएससी प्रभारी डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित 16 मरीजों को दवाई दी गई थी। मासूम को बुखार होने की जानकारी पर एएनएम को घर भेजा था। जानकारी हुई कि वह कानपुर दवाई लेने गए हैं। मामले की जांच की गई तो पता चला है कि कानपुर से निजी क्लीनिक से लाई गई दवाई पिलाने के बाद मासूम की तबीयत और अधिक बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद ही मासूम ने दम तोड़ दिया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed