{"_id":"610ed78e8ebc3e712215d688","slug":"amrit-mahotsav-of-independence-will-be-held-in-schools-kannauj-news-knp6449445183","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव
विज्ञापन
कन्नौज। आजादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्सव अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में महोत्सव के के जरिए देशभक्ति की भावना जगाने की तैयारी है। प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक विद्यालयों में नौ से 16 अगस्त तक विविध आयोजन होंगे। इसके लिए बीईओ और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि स्कूल बंद होने से नौ से 16 अगस्त तक छात्र-छात्राओं के लिए थियेटर फेस्टिवल का आनॅलाइन आयोजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके वीडियो पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। 16 अगस्त से स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में ऑफलाइन कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रगान के वीडियो भी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
मोहल्ला कक्षाओं में बुजुर्गों से होगा संवाद
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत मोहल्ला कक्षाओं में स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली अध्याय पर संवाद कराने के बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। बच्चों का बुजुर्गों यानी 75 वर्ष या अधिक उम्र के लोगों के साथ संवाद कराने के लिए जगह-जगह आयोजन किए जाएंगे। इन्हें रिकार्ड कर अपलोड किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन होंगे। उन्होंने बताया कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत बच्चों को माइएव एप से 100 तरीके की सामग्री सीखने के लिए मिलेगी। शिक्षकों और बच्चों को एप डाउनलोड कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 12 मार्च को कर चुके उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव का 12 मार्च को गुजरात के साबरमती आश्रम, अहमदाबाद में शुभारंभ किया था। यह 15 अगस्त 2023 तक भव्य तरीके से मनाया जाएगा।