{"_id":"5e3324508ebc3e680c73445e","slug":"ambulance-driver-got-pregnant-vehicle-cleaned-kannauj-news-knp541518368","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक ने गर्भवती महिला से साफ कराई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक ने गर्भवती महिला से साफ कराई गाड़ी
विज्ञापन
एंबुलेंस को पानी से साफ करती गर्भवती महिला।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। एंबुलेंस से मेडिकल कालेज चेकअप के लिए आ रही गर्भवती महिला ने एंबुलेंस के अंदर उल्टी कर दी। चालक ने गर्भवती महिला से एंबुलेंस को पानी से साफ कराया। चालकों की मनमानी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अनजान बने हैं।
शासन ने गर्भवती महिलाओं के लिए घर से अस्पताल तक आने-जाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा प्रदान की है। गुरुवार को ठठिया थाना क्षेत्र के सिंगरी गांव निवासी गर्भवती को आशा के साथ चेकअप कराने मेडिकल कालेज आना था। उसने 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाई। रास्ते में उसे एंबुलेंस के अंदर उल्टी हो गई। इससे मेडिकल कालेज पहुंच कर चालक गर्भवती महिला से बिगड़ने लगा। चालक ने महिला से पानी भरवाकर एंबुलेंस को साफ कराया। इसका यहां मौजूद लोग विरोध करने लगे। इससे एंबुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि चालक ने गर्भवती से एंबुलेंस साफ कराई है तो गलत है। ऐसे चालकों को एंबुलेंस पर रहने की जरूरत नहीं है। मामले की जांच कराकर एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई के लिए उनके अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।