{"_id":"673653d5f8f2b02e7b091b34","slug":"allow-devotees-to-take-bath-inside-the-barricading-kannauj-news-c-214-1-sknp1041-121195-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बैरिकेडिंग के अंदर ही श्रद्धालुओं को करने दें स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बैरिकेडिंग के अंदर ही श्रद्धालुओं को करने दें स्नान
विज्ञापन
कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के बाद दान पुण्य करते है। इसी क्रम में एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह, प्रभारी आइजी जोगेंद्र कुमार, एसपी अमित कुमार आनंद ने गुरुवार को महादेवी घाट पर पहुंचे। एडीजी ने स्थानीय गोताखोरों से बात कर गंगा में गहरे पानी के बारे में जानकारी की। गोताखोरों को सीटी मुहैया कराने के आदेश दिए। फ्लड कंपनी के जवानों से बात कर उनके पास मौजूद संसाधनों के बारे में जानकारी की। पुल के दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
एडीजी आलोक सिंह ने बताया कि गंगा स्नान करने के लिए गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने आने की संभावना है। इसलिए श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने दिया जाए। पुलिस व प्रशासन की ओर से ठोस इंतजाम किए गए है। सात सेक्टर में पूरे इलाके को बांटा गया है। 400 से अधिक पुलिस कर्मी तीन चक्रों में तैनात होंगे। कानपुर से दो प्लाटून पीएसी की फ्लर्ड कंपनी ने तीन मोटर वोटों के साथ डेरा डाल लिया है। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों, दो प्लाटून फ्लड कंपनी पीएसी, तीन फायर टैंकर, एंबुलेंस भी है। इस मौके पर एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी कमलेश कुमार, कोतवाल कपिल दुबे आदि मौजूद रहे।
-- -- -
पुल पर नहीं जा सकेंगे दो पहिया वाहन
महादेवी घाट पुल पर दो पहिया वाहन भी प्रवेश नहीं कर सकेगें। इन वाहनों के लिए 16 पार्किंग स्थल बनाए गए है। इसमें दो पहिया व चार पहिया के पार्किंग स्थल अलग-अलग बनाए गए है। चार पहिया वाहनों को रोकने वाले स्थान से गंगा तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से ऑटो चिन्हित किए गए है। वह तय किराया ही वसूल कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- --
ड्रोन के सहारे पूरे गंगा क्षेत्र में की निगरानी
गंगा स्नान कर रहे लोगों में कोई गहरे पानी में डूब नहीं जाए। इसको लेकर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालु को डूबते देख स्थानीय गोताखोरों व फ्लड कंपनी के जवानों को अलर्ट कर दिया जाएगा।
-- -- -
सादे कपड़ों में तैनात रहेगें पुलिस के जवान
गंगा घाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के कपड़े व अन्य सामान कोई चोर उचक्के नहीं ले जाए।इसको लेकर घाट पर सादे कपड़ोें में महिला व पुरुष सिपाहियों की तैनात किए गए है, जो चप्पे पर नजर रखेगें।