फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegation of molestation of teenage girl in wedding ceremony

Kannauj News: शादी समारोह में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 09 May 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Allegation of molestation of teenage girl in wedding ceremony
ठठिया। क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार देर शाम पुलिस के पास सूचना पहुंची। एक किशोरी अपनी बहन की थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ससुराल में जीजा के छोटे भाई की शादी में शामिल होने आई थी। आरोप है कि बारात में शामिल हुए गांव के दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

घटना के बाद शुक्रवार देर रात तीन बजे किशोरी के जीजा ने आरोपित युवकों की पहचान कर उनके घर पहुंचकर शिकायत की। बताया गया कि शिकायत से नाराज आरोपित पक्ष के परिजनों ने गालीगलौज करते हुए किशोरी, उसकी बहन और बहनोई के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed