{"_id":"5de014618ebc3e547d542ee5","slug":"alert-on-possible-landing-of-cm-s-helicopter-kannauj-news-knp528835499","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के हेलीकॉप्टर की संभावित लैंडिंग पर रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के हेलीकॉप्टर की संभावित लैंडिंग पर रहा अलर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। हेलीकॉप्टर से मथुरा जाते समय मौसम खराब होने पर लखनऊ से आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस लाइन के मैदान पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
गुरुवार को मथुरा में राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम और बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मथुरा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान मौसम खराब हो गया। इससे एटीएस (एयर ट्रैफिक सिस्टम) लखनऊ ने कन्नौज और फर्रुखाबाद के एसपी को लैंडिंग की संभावना के चलते अलर्ट कर दिया। इससे पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
दोपहर करीब 12 बजे पायलट ने हेलीकॉप्टर को आगरा पुलिस लाइन में उतार दिया। इसके बाद सीएम कार से मथुरा रवाना हुए। लैंडिंग को लेकर अधिकारी अलर्ट रहे। शाम करीब चार बजे सीएम लखनऊ पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने की आशंका के चलते आपातकालीन लैंडिंग के इंतजाम किए गए थे।