फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Alcohol contracts near the temples closed by the administration

प्रशासन ने बंद कराए मंदिरों के पास शराब ठेके

Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 07 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Alcohol contracts near the temples closed by the administration
मॉडल शॉप पर ठेकेदार को चेतावनी देते एसडीएम उदयवीर सिंह व सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रशासन ने लोगों की शिकायत पर मंदिरों व स्कूलों के पास खोले गए शराब ठेके बंद करा दिए। ठेकेदारों को तीन दिन के अंदर दुकानें दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि शराब ठेकों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी उदयवीर सिंह व सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को फर्रुखाबाद चौराहे पर खोले गए ठेके पर पहुंचे। यहां आसपास दो स्कूल होने की वजह से ठेकेदार को पांच सौ मीटर दूर दुकान खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस ठेके को हटाने के लिए लोकभारती इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा व सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद अधिकारियों ने विशुनगढ़ रोड पर भी मंदिर के पास अंग्रेजी व देशी शराब का ठेका बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सौरिख रोड पर भी सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर के पास मॉडल शॉप को हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि शराब ठेकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप हाईवे, बस्ती, मंदिर और स्कूलों के पास शराब ठेके नहीं खोलने दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed