{"_id":"615459c38ebc3e0df63da866","slug":"akhilesh-yadav-gave-statement-against-bjp-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में अखिलेश यादव बोले: जिन्होंने काम ही नहीं किया, उनसे सपा की क्या तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में अखिलेश यादव बोले: जिन्होंने काम ही नहीं किया, उनसे सपा की क्या तुलना
Wed, 29 Sep 2021 05:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Sep 2021 05:52 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि भाजपाई पल-पल पर झूठ बोलते हैं। भाजपा के नेता ने बाहर जाकर कहा कि भारत में जिंदा लोकतंत्र है। क्या हम लोगों ने ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत चुनाव में जिंदा लोकतंत्र देखा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा कि सपा के काम की गिनती हम नहीं कराना चाहते। अब आप ही बताओ जिन्होंने काम ही नहीं किया उनसे काम करने वालों की क्या तुलना करना।
बताओ किस किसान की आय दोगुनी हो गई। उज्ज्वला योजना उज्जवला नहीं है वह बुझला योजना है। बीजेपी का सबसे प्रिय काम है शौचालय बनाना, शौचालय बनाए तो उसका क्या काम हो रहा, सब जानते हैं। भाजपा का कोई भविष्य नहीं है। इस सरकार में न रोजगार है न व्यापार।
आंकड़ों में रोजगार है, विज्ञापन में रोजगार है लेकिन हकीकत में कुछ नहीं मिल रहा। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। नौकरियां बेची जा रही हैं। बीजेपी वाले सब बेच रहे हैं। इनके हाथ में जो आ जाएगा वही बिक जाएगा। मुनाफे वाली कंपनियां बेच दे रहे। जो मंत्री बने हैं वह भी नाममात्र के मंत्री हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छिबरामऊ तहसील के सरायप्रयाग में स्व.कप्तान सिंह महाविद्यालय परिसर में सपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया।
अखिलेश ने कहा कि भाजपाई पल-पल पर झूठ बोलते हैं। भाजपा के नेता ने बाहर जाकर कहा कि भारत में जिंदा लोकतंत्र है। क्या हम लोगों ने ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत चुनाव में जिंदा लोकतंत्र देखा। ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत का चुनाव पुलिस व डीएम ने लूटा। आज झूठे मुकदमे सपा के लोगों पर लग रहे हैं।