फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh said, BJP's balance was disturbed in the fourth phase

Kannauj News: अखिलेश बोले, चौथे चरण में भाजपा का बैलेंस गड़बड़ाया

Sat, 11 May 2024 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh said, BJP's balance was disturbed in the fourth phase
कन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पिछले तीन चरण में इंडिया गठबंधन के पक्ष में चली लहर का हवाला देते हुए कहा कि चौथे चरण में भाजपा का बैलेंस गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

उसके बाद के चरणों में उसका सफाया हो जाएगा। जनता से अपील की कि उनके झांसे में आए बिना इनके खिलाफ वोट देना है। कन्नौज का समाजवादी इतिहास है। यहां के लोगों ने पहले चुनाव से ही साथ दिया है।
विज्ञापन


बोर्डिंग ग्राउंड में हुई इंडिया गठबंधन की जनसभा में अपने संबोधन के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज से हमारा लगाव पुराना है। कहा कि कन्नौज की जनता नफरत फैलाने वालों के सामने दीवार बनकर खड़ी है। जो लोग अपनी नफरत से समाज को गंदा कर रहे हैं, उनकी खराब सोच को यहां की जनता वोट मारकर धोने का काम करेगी। प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग बादल से रडार छिपने और नालियों से गैस बनने का ज्ञान देते थे, उन्हें कैसे नहीं पता चली वैक्सीन की गड़बड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाने वाली कंपनी वैक्सीन वापस मंगा रही है। जो लोग लगा चुका है, वह कैसे वापस करेंगे। भाजपा के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि चोरों में झगड़ा तभी होता है, जब बंटवारा ठीक नहीं हो। इन दिनों यही हो रहा है। डबल इंजन की सरकार की बात कहने वालों की होर्डिंग-बैनर से एक इंजन गायब हो गया है। यहां वाला इंजन खटारा है। जनता उसे वोट नहीं देगी। कहा कि किसान, नौजवान परेशान हैं। वह बदलाव चाह रहे हैं। 10 साल दिल्ली और सात साल लखनऊ की सरकार ने जनता को धोखा दिया है। इंडिया गठबंधन उन्हें सबक सिखाएगा।

अपने पहले चुनाव को याद करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार नेता जी यहां लेकर आए थे। इसी मैदान से वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मेरा हाथ उठाकर कहा था कि इसे नेता बनाइए। आप सभी ने बना दिया। उस चुनाव के दौरान साथ रहे लोगों को याद होगा कि मैं ठीक से भाषण नहीं दे पाता था।
उस चुनाव में सिर्फ वोट की अपील की थी। तब से शुरू हुआ यह सिलसिला अब तक जारी है। आगे भी रहेगा। यहां से समाजवादी विचारधारा की शुरआत डॉ. राम मनोहर लोहिया ने की थी। उसके बाद नेता ने जी बढ़ाया। समाजवादियों ने जिसे लड़ाया, उसे ऐतिहासिक जीत दिलाई। कन्नौज में जितने भी बड़े-बड़े काम दिख रहे हैं, सब समाजवादियों की देन है। कहा कि अब दो दिन बचा है। गांव-गांव जाएं। लोगों को समझाएं। चुनाव वाले दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूथ तक पहुंचाएं।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने यहां एक्सप्रेसवे बनवाया, लेकिन उसे धुलवाया नहीं। उनका कटाक्ष पिछले दिनों प्रचार के दौरान मंदिर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गंगा जल से धुलवाने पर था। इस पर खूब तालियां बजीं।


अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी ने देश का भ्रमण किया है। इनकी प्रशंसा होनी चाहिए। यह मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं। इसमें अब कन्नौज के प्यार की खुशबू भी मिलेगी। इस पर खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed