{"_id":"6928974861aa412f3e054e71","slug":"akhilesh-attacked-the-government-on-sir-kannauj-news-c-214-1-knj1007-140824-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एसआईआर पर अखिलेश ने बोला सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एसआईआर पर अखिलेश ने बोला सरकार पर हमला
विज्ञापन
कन्नौज। एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने गुरुवार को सरकार पर हमला किया है। शहर के शेखाना बूथ संख्या 302 और 303 पर तैनात दो सफाई कर्मचारियों का एक वीडियो सामने आया। एसआईआर के दौरान बने इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और फेसबुक पर साझा किया है।
वीडियो साझा करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं, कल खेत–खलिहान, जमीन, मकान, राशन, जाति और आरक्षण तक पर असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति देश को अंग्रेजों की गुलामी जैसी हालत में पहुंचा सकती है। अखिलेश ने इसे देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश करार दिया।
सपा मुखिया ने सभी विपक्षी दलों के साथ-साथ एनडीए सहयोगियों तक से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा द्वारा रचे जा रहे महा षड़यंत्र का पर्दाफाश करें। उनका कहना है कि जो दल भाजपा के सहयोगी हैं, उन्हें भी सबसे पहले नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, उसके सहयोगी, सरकार की तिगड़ी और चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं। पोस्ट में आगे कहा कि सारे काम छोड़कर एसआईआर में हो रही घपलेबाजी को रोकने के लिए आगे आएं, ताकि लोकतंत्र, मताधिकार और जनता की पहचान को सुरक्षित रखा जा सके।