फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   AIMIM party supported the movement

एआईएमआईएम पार्टी ने दिया आंदोलन को समर्थन

Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
AIMIM party supported the movement
छिबरामऊ(कन्नौज)। नए नलकूप की मांग को लेकर बहवलपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन 18 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन की अगुवाई कर रहे लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहीं शनिवार को एआईएमआईएम पार्टी ने आंदोलन को समर्थन (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन)देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य की अगुवाई में 18 वें दिन पटेल नगर व हर्ष नगर वार्ड के लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। ग्रामीणों का कहना है कि 18 दिन बाद भी पेयजल समस्या जस की तस है। पालिका व जल निगम ने समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की है। आंदोलन की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनशन स्थल पर पहुंचे एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष अकबर खां ने जनहित की समस्या को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन किया। कहा कि प्रशासन को नींद से जगाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता अनशनकारियों का हर संभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि जयप्रकाश, मनोज कुमार सिंह, आसिफ इकबाल, अमित शाक्य, आर्यन शाक्य, सिद्धार्थ शाक्य, सोबरन शाक्य, मुनीश्वरनाथ शुक्ला, रामनरेश शाक्य, सोनेलाल, रामशंकर, प्रमोद शाक्य, बादाम सिंह, किशनलाल, नीरज सविता, अजय गुप्ता, परशुराम शाक्य, बलवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed