{"_id":"6009b5138ebc3e32b4380be7","slug":"agriculture-kannauj-news-knp6073515153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बनेगी हाईटेक पौधशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बनेगी हाईटेक पौधशाला
विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयार की गई पौध देखते अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेंद्र चतुर्वेदी व सीडीओ आरएन स?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/उमर्दा। अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने जिले के अधिकारियों के साथ गुरुवार को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सब्जी और फलों के पौधों की मांग अधिक है। जनपद समेत आसपास के जिलों के किसानों को समय पर पौधे मिल सकें, इसके लिए यहां हाईटेक पौधशाला का निर्माण करवाया जाएगा।
डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि हाईटेक पौधशाला बनने के बाद किसानों को पौधे लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वह यहां से पौधे लेकर अगैती खेती कर लाभ कमा सकेंगे। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ऊसर भूमि पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत काम करवाने के लिए भी कहा। इसके लिए जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 1250 किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच लाख किसानों को पौधों का वितरण किया जा चुका है। अपर मुख्य सचिव कृषि ने लौकी, तोरई, तरबूज, खरबूजा और खीरा आदि की पौध देखी। इसके बाद ठठिया की विशिष्ट मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां उन्होंने मंडी के शुरू न होने के बारे में जानकारी ली। इसमें बजट के अभाव की जानकारी दी गई। अपर मुख्य सचिव कृषि ने बताया कि आठ से नौ माह में विशिष्ट मंडी का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे आलू किसानों को फसल का उचित दाम मिल सकेगा। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, सीडीओ आरएन सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।