फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   agriculture

बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान

Sun, 10 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
agriculture
खेत में खड़ी गेहूं की फसल। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चार-पांच दिन से तापमान में वृद्धि से सरसों और गेहूं की फसल में रस चूसक कीटों का प्रकोप की आशंका है। रात के तापमान में आंशिक वृद्धि से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। उधर, कृषि अधिकारियों के अनुसार दो दिन पहले तक तापमान फ सलों के लिए अनुकूल था, लेकिन इसके बाद तापमान में एकाएक वृद्धि होने से फ सलों में रस चूसक कीटों का प्रकोप हो सकता है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज रोज-रोज बदल रहा है। दिन में चटक धूप रहती है, शाम होते के तापमान में गिरावट होने लगती है। तापमान के उतार चढ़ाव से गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है। इसको लेकर गेहूं उत्पादक किसान चिंतित हैं। ऐसे में किसान गेहूं की खेती करने से किनारा करने का मन बनाने लगे हैं।
विज्ञापन

इस समय न्यूनतम तापमान 12 से 13 और अधिकतर तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। यह समय गेहूं के पौधों के बढ़ने का है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने का आशंका है। गेहूं का पौधा पीला हो सकता है। कृषि अधिकारी राममिलन सिंह ने बताया कि ऐेसे में गेहूं की फ सल में तापमान को स्थिर रखने के लिए किसानों को चाहिए कि वह खेत में हल्की सिंचाई करें। सिंचाई करने से तापमान 0.5 डिग्री से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि खेत में धुआं करके भी फसल को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह ने बताया कि सामान्य से ज्यादा तापमान होने से सरसों व गेहूं की फ सल में रसचूसक कीड़े का प्रकोप हो जाता है। यह कीड़ा सरसों के फू ल से रस चूसता है। इससे फूल नीचे गिर जाता है और फलियां नहीं लगने से उत्पादन कम होता है। यही कीड़ा गेहूं की फ सल में भी लगता है और बालियों का रस चूस लेता है। इससे पौधा कमजोर हो जाता है और उत्पादन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed