फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   agra lucknow expres way accident in kannauj

हाईवे के नीचे सर्विस रोड के मोड़ पर भिड़ी कारें, तीन लोग घायल

Wed, 29 Jul 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
agra lucknow expres way accident in kannauj
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कारें। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नीचे बहादुरपुर गांव के पास सर्विस रोड के मोड़ पर दो कारें भिड़ गईं। एक कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना में दूसरी कार का चालक मौके से भाग निकला। हादसा बुधवार सुबह हुआ।
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बहादुरपुर गांव अंडरपास के पास सर्विस रोड का मोड़ है। यहां जिला इटावा के भरथना निवासी कार चालक उमेश कुमार पुत्र सोनेलाल, रामवीर सिंह पुत्र बाबूराम व राम लक्ष्मी पत्नी उमेश, अवधेश पुत्र सोनेलाल सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम राजारामपुर निवासी अपनी रिश्तेदारी में रमेश के घर जा रहे थे।
विज्ञापन

सर्विस रोड से कार नादेमउ रोड पर मोड़ी तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में बैठे उमेश, रामवीर और रामलक्ष्मी को चोट लग गई। दूसरी कार का चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज के बाद सभी रिश्तेदारी में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed