फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After Tilak ran away with the girl, report on three

Kannauj News: तिलक के बाद युवती को ले भागे, तीन पर रिपोर्ट

Wed, 29 Mar 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 29 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
After Tilak ran away with the girl, report on three
तिर्वा। तिलक की रस्म के बाद युवती को एक युवक बहलाकर ले गया। युवती के घर से दो लाख रुपये के जेवरात व नकदी साथ में ले गया। अगले ही महीने युवती की बरात आनी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि सोमवार को बेटी का तिलक का कार्यक्रम था। अगले महीने बेटी की शादी थी। तिलक के अगले दिन मंगलवार को बेटी घर पर अकेली थी। इस बीच क्षेत्र के रामपुर-मझिला गांव निवासी पवनेश यादव, ब्रजमेर यादव व अजमेर यादव उसे बहला फुसलाकर व दो लाख का जेवर व एक लाख रुपये की नकदी भी साथ ले गए। बुधवार को पीड़ित ने पवनेश यादव, ब्रजमेर यादव व अजमेर यादव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेयी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती व आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed