फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After three hours of effort, NDRF discovered the body of the student.

Kannauj News: तीन घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने खोजा छात्र का शव

Fri, 05 Apr 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
After three hours of effort, NDRF discovered the body of the student.
तालग्राम। ईशन नदी में बृहस्पतिवार को मौसेरे भाई के साथ नहाते समय छात्र डूब गया था। शुक्रवार को छात्र की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने छात्र के शव को नदी से बाहर निकाला, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भौरामऊ निवासी शिशुपाल जाटव ने बताया कि बेटा आशू (16) गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा सात तक पढ़ा था। बृहस्पतिवार को बेटे अपने मौसेरे भाई मुकेश के साथ तालग्राम के छदामीपुर्वा में ईशन नदी में नहाने गया था। नहाते समय आशू डूबने लगा। मुकेश के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने खोजने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद इंदरगढ़, तालग्राम पुलिस ने गोताखोरों से खोज कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। करीब तीन घंटे बाद टीम ने पुल से पूरव की ओर करीब 700 मीटर दूरी पर छदामीपुर्वा के भारत सिंह के खेत के पास नदी के गहरे पानी में शव को बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आशू घर का इकलौता चिराग था। उसकी मां की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से दादी अन्नपूर्णा ने ही पालन-पोषण किया था। पौत्र के शव को देखकर दादी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed