फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After the death of the mother, the ruckus of the family

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Fri, 23 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 23 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
After the death of the mother, the ruckus of the family
शव पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एएनएम सेंटर पर प्रसव कराकर घर लौटी महिला की हालत बिगड़ गई। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने एएनएम सेंटर पर जमकर हंगामा काटा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव झुलनापुर बेलामऊ सरैया निवासी आसमीन (20) पत्नी मोमीन को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई। पति व अन्य परिजन उसे लेकर गांव के ही एएनएम सेंटर पर पहुंचे। एएनएम शालिनी मिश्रा ने नार्मल प्रसव कराया। मोबीन का आरोप है कि प्रसव के दो घंटे के बाद एएनएम ने आसमीन को घर भेज दिया। वहां कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने एएनएम सेंटर के बाहर शव रखकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एएनएम सेंटर में ताला लगाकर फरार हो गई। गुरुवार को भी एएनएम सेंटर में ताला लगा रहा। मोबीन का आरोप है कि एएनएम ने उसे प्रसव के बाद गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनएम ने बताया कि नार्मल डिलेवरी कराई गई थी। घर जाकर महिला ने ठंडा पानी पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। उन्होंने कोई गलत इंजेक्शन नहीं लगाया। उधर, थानाध्यक्ष अमित मान का कहना है कि उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed