{"_id":"834b40f890346246dc3996ed5834e7ab","slug":"after-the-break-the-crowd-at-the-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश के बाद भी तहसील में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश के बाद भी तहसील में रही भीड़
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में महीने के दूसरे शनिवार का अवकाश था, पर संभावित उम्मीदवारों
विज्ञापन
की भीड़ लगी रही। पहले चरण के प्रधान व वीडीओ के लिए चुनाव की प्रक्रिया
शुरू हो चुकी है। ब्लॉक में नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। अदेय
प्रमाण पत्र भी बन रहे हैं। 16 व 17 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
इसके लिए संभावित उम्मीदवार प्रपत्र पूरे करने में जुटे हैं। नामांकन पत्र में शपथ पत्र भी लगता है। तहसील से टिकट खरीदकर भी प्रपत्रों में लगाने पड़ते हैं। अवकाश के बाद भी शनिवार को तहसील में स्टांपवेंडरों के यहां भीड़ रही। टाइपिस्टों के यहां लोगों ने ब्योरे को टाइप कराया। वहीं दूसरी ओर शपथ में शिनाख्त को वकीलों के यहां दस्तक दी। नोटरी के लिए नोटरी वकील के यहां भी भीड़ लगी रही।