{"_id":"611fe8b68ebc3e7a183717d0","slug":"after-dengue-fever-patients-increased-in-balapir-kannauj-news-knp6472854174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के बाद बालापीर में बढे़ बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के बाद बालापीर में बढे़ बुखार के मरीज
विज्ञापन
शहर के बालापीर में कैंप लगा कर मरीजों की जांच के बाद उपचार देती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर के बालापीर मोहल्ले में डेंगू के तीन मरीज निकलने के बाद शुक्रवार को टीम ने दूसरी बार कैंप लगाया। उस समय 63 मरीज मिले थे। इस कैंप में संख्या 70 पहुंच गई। 20 संदिग्ध मरीजों की मौके पर स्लाइड बनाई गई। सभी को दवा दी गई।
बालापीर में पांच दिन पहले जांच के दौरान डेंगू के तीन मरीज मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाया तो 63 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। टीम दवा देने के बाद चली गई। इसके बाद तीन दिन तक स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले के बीमार लोगों की खैर खबर नहीं ली। अमर उजाला ने इस खबर को शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब सीएमओ डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले में कैंप लगाया। इस दौरान 70 मरीजों को उपचार दिया गया। टीम के डॉक्टर बृजेश शुक्ला ने बताया कि शाही मस्जिद में कैंप लगाया गया। इस दौरान 70 मरीज आए। ज्यादातर बुखार से पीड़ित थे।
बुखार से पीड़ित 20 मरीजों की स्लाइड बना कर जांच की गई। सभी को उपचार दिया गया। बताया गया कि सरकारी अस्पताल में पहुंच कर उपचार लें। उधर, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि शहर के मोहल्ला बालापीर में उपचार लेने के बाद बुखार के रोगियों में सुधार हो रहा है।