फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After 24 hours of open fortune Box

24 घंटे बाद खुलेगा भाग्य का पिटारा

Sat, 31 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 31 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
After 24 hours of open fortune Box

जिलेभर की 81 न्याय पंचायतों की मतगणना 162 टेबलों पर

विज्ञापन
कराई जाएगी। इसके लिए 324 मतगणना पार्टी लगेंगी। 38 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। सात स्थानों पर आठों विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य के 28 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 682 पद के लिए मतगणना एक साथ शुरू होगी।

कन्नौज सदर ब्लॉक क्षेत्र व गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र की मतगणना जीटी रोड स्थित नवीन मंडी समिति में होगी। यहां शुक्रवार को बैरीकेडिंग और जाली लगाने का काम पूरा हो गया। दो टेबलों को एक गिना जाएगा। इसमें एक पर जिला पंचायत सदस्य व दूसरे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतों की गिनती की जाएगी।

गिनती बूथवार न्याय पंचायत के हिसाब से होगी। कन्नौज की 11 न्याय पंचायतों के लिए 22 टेबलें लगेंगी। 44 मतगणना पार्टी मतों की गिनती करेंगे। यहां छह पार्टियां रिजर्व में रखी गईं हैं। कन्नौज मंडी समिति में गुगरापुर विकास खंड की मतगणना होगी। पांच न्याय पंचायतों के लिए 10 टेबल लगेंगी।

यहां 20 मतगणना पार्टी व दो रिजर्व में पार्टी रखी गईं हैं। जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के मतों की गिनती बीडी तिवारी इंटर कॉलेज जलालाबाद में होगी। पांच न्याय पंचायतों के हिसाब से 10 टेबलों की व्यवस्था की गई है। 20 मतगणना पार्टी मतगणना में लगेंगी। दो पार्टियां रिजर्व में रखी गईं हैं।

छिबरामऊ में 17 न्याय पंचायतों के लिए 34 टेबल मंडी समिति छिबरामऊ में लगाई गईं हैं। मतों की गिनती के लिए 68 मतगणना पार्टी लगाई गईं हैं। आठ आरक्षित पार्टी रखी गईं हैं। इसके अलावा सौरिख की मतगणना वहीं के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में होगी। 20 टेबलों पर 10 न्याय पंचायतों की मतगणना कराई जाएगी।

40 मतगणना पार्टी के अलावा चार पार्टियों को रिजर्व में लगाया गया है। तालग्राम विकास खंड की मतगणना स्वामी एकरसानंद इंटर कॉलेज तेराजाकेट में होगी। 12 न्याय पंचायतों के लिए 24 टेबल और 48 मतगणना पार्टियों की व्यवस्था की गई है। छह को रिजर्व में रखा गया है।

हसेरन की मतगणना महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मढ़पुरा में होगी। यहां की आठ न्याय पंचायतों के लिए 16 टेबल लगेंगी। 32 मतगणना पार्टियों के अलावा चार पार्टी रिजर्व में रखी गईं हैं। उमर्दा में 13 न्याय पंचायतों के हिसाब से 26 टेबल लगाने की व्यवस्था है। 52 मतगणना पार्टियों के अलावा छह को रिजर्व में रखा गया है।

सभी ब्लाकों में न्याय पंचायतवार एआरओ व विकास खंड के हिसाब से एक-एक आरओ तैनात हैं। इसके अलावा 10 एआरओ रिजर्व में भी रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed