{"_id":"5fbd46cc8ebc3e9c0416e867","slug":"adhar-card-kannauj-news-knp596088779","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड व जीवन प्रमाण पत्र के लिए बनेगा अलग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड व जीवन प्रमाण पत्र के लिए बनेगा अलग काउंटर
विज्ञापन
लर०पिक से जानकारी लेते डाक अधीक्षक हरीशंकर लाल। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। डाकघर में कई माह से बंद आधार कार्डों का काम फिर से शुरू होगा। मंगलवार को उप डाकघर के निरीक्षण के दौरान डाक अधीक्षक हरीशंकर लाल ने पोस्टमास्टर को आधार कार्ड व जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए अलग से काउंटर बनाने के निर्देश दिए।
डाकघर में आधार कार्ड व जीवन प्रमाण पत्र न बनने की वजह से उपभोक्ता बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। डाक अधीक्षक हरीशंकर लाल से आवास विकास कालोनी निवासी सोबरन सिंह चौहान सहित कई लोगों ने जीवन प्रमाण पत्र व आधार कार्ड न बनने की मौखिक शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने तत्काल पोस्टमास्टर संजय यादव से आधार कार्ड व जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था करने के लिए कहा। उप डाकघर में कर्मियों की कमी के संबंध में उन्होंने बताया कि काम के हिसाब से कर्मचारियों की नियुक्ति होती है। कुछ दिन पहले लिपिक पद पर अवधेश कुमार व शिखर द्विवेदी की नियुक्ति कराई गई थी। शिखर द्विवेदी के असामयिक निधन के कारण पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन
चाबी लेकर शौचालय का प्रयोग करें महिलाएं : उप डाकघर परिसर में बने महिला व पुरुष शौचालयों में पड़े तालों के संबंध में डाक अधीक्षक ने कहा कि मुख्य बाजार में डाकघर स्थित होने के कारण आसपास के लोगों की आवाजाही लगी रहती है। शौचालयों में गंदगी न फैले, इसलिए ताला डलवाया गया था। चाबी पोस्टमास्टर के पास रहती है। एजेंट या ग्राहक आवश्यकता पड़ने पर चाबी लेकर शौचालय का प्रयोग कर सकते हैं।
सबसे सस्ती हैं डाकघर की बीमा योजनाएं : डाक अधीक्षक हरीशंकर लाल ने बताया कि डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना संचालित हैं। यह सभी योजनाएं सबसे कम प्रीमियम वाली हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत डाकघर में खाता खुलवाकर ग्राहक किसी भी बैंक से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।