{"_id":"68dad532b8ed1a1ddb067787","slug":"action-taken-against-technical-assistant-on-charges-of-extortion-kannauj-news-c-214-1-knj1008-138084-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: धन उगाही के आरोप में तकनीकी सहायक पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: धन उगाही के आरोप में तकनीकी सहायक पर कार्रवाई
विज्ञापन
तेराजाकेट। तालग्राम विकासखंड के तकनीकी सहायक पर एमवी के नाम पर धन उगाही का आरोप लगने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। श्रमायुक्त ने तकनीकी सहायक को विकासखंड कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
ग्राम पंचायत ब्राहिमपुर निजामपुर के रोजगार सेवक सर्वेंद्र सिंह यादव ने 12 सितंबर को तकनीकी सहायक कैलाश बाबू पर धन उगाही की लिखित शिकायत बीडीओ उमाशंकर साहू और सीडीओ रामकृपाल चौधरी से की थी। 17 सितंबर को ब्लॉक के सचिवों ने बीडीओ उमाशंकर साहू को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।
सीडीओ ने जांच कर संस्तुति श्रमायुक्त को भेजी थी। श्रमायुक्त ने तकनीकी सहायक कैलाश बाबू को विकासखंड कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। ग्राम पंचायतों को अन्य तकनीकी सहायकों में बांटा गया है। पनगंवा, विरौली, तिसौली, रसूलपुर, सरायप्रयाग, नरुइया, बबरापुर मकदूमपुर, सराय दौलत और रौतामई की जिम्मेदारी तकनीकी सहायक संजय कुमार को सौंपी गई है। वहीं तेराजाकेट, समगुरा बहादुरपुर, महोना, टडहा और ब्राहिमपुर निजामपुर ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी तकनीकी सहायक कृष्ण कांत अग्निहोत्री को दी गई है।