फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused of raping a woman by giving her an intoxicating cold drink in the car

Kannauj News: कार में नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman by giving her an intoxicating cold drink in the car
छिबरामऊ। बाजार करने घर से निकली महिला को रास्ते में रिश्तेदार ने कार में बैठाकर नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 10 दिनों तक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को गुरुवार को तहरीर दी।
विज्ञापन




सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 18 जून को वह बाजार करने जा रही थीं। कांशीराम काॅलोनी के सामने उसका एक रिश्तेदार मिल गया। उसने बाजार छोड़ने की बात कहते हुए उसे कार में बैठा लिया। कार में पहले से ही दो लोग बैठे थे। आरोप है कि युवक ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। बेहोश होने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लोग उसे अपने साथ ले गए। इधर-उधर घुमाते रहे।
विज्ञापन


पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए शादी का दबाव बनाया और युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध में बनाए। 27 जून को युवक घर ले गया। मौका मिलने पर मोबाइल से उसने पति को जानकारी दी। परिजनों के साथ युवक के घर पहुंचे परिजन उसे साथ ले गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगधरापुर गांव में जल जीवन मिशन की खुली पोल

फोटो :15: गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : वीडियो ग्रैब


- आठ महीने से टंकी से नहीं मिल रहा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



संवाद न्यूज एजेंसी



कन्नौज। जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। आठ माह से ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं। गांव वालों ने परेशान होकर गुरुवार को प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सप्लाई देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगधरापुर गांव का मामला है। यहां वर्ष 2023 में जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण कराया गया था। हालांकि हर घर कनेक्शन देने से पहले ही टंकी से पानी की सप्लाई देना मुश्किल हो गया। यहां आठ माह से ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पानी की सप्लाई शुरू कराने की मांग की।

गंगधरापुर के ग्रामीणों ने बताया कि जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं। उन्हीं से पानी मांग-मांग कर काम चलाना पड़ रहा। बताया कि जिन घरों में सबमर्सिबल लगी है, उनके बिजली का बिल भी अधिक आता है। इसलिए अब पानी देने में वह लोग आनाकानी करते हैं। कभी-कभी पानी मांगने पर फटकार भी लगा देते हैं। ऐसे में गांव के लोग भीषण गर्मी में प्यास से परेशान हैं।



उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या का जल्द ही निस्तारण कराने की मांग की है। गंगधरापुर के प्रधान प्रेमचंद्र ने बताया कि टंकी का बोर फेल हो गया है। इस कारण गांव वालों को पानी नहीं मिल पा रहा। उन्होंने बताया कि यह समस्या दो माह से है। नया बोर कराने के लिए आवेदन कर दिया गया है। कहा कि पानी के लिए 600 फीट गहराई का बोर कराना पड़ता है। इस कारण समस्या सामने आ रही है।टेंपो से खींचकर कर डाककर्मी को लाठी-डंडों से पीटा

-डाककर्मी ने पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग



संवाद न्यूज एजेंसी

तिर्वा। डाकघर बंद कर बुधवार की शाम टेंपो से घर जा रहे कर्मी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने डाककर्मी को टेंपो से खींचकर लाठी-डंडे से पीटा और चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल डाककर्मी ने पुलिस को गुरुवार को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कमालगंज कस्बे निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह उमर्दा स्थित डाकघर में पैकर पद पर कार्यरत है। उसका मालिक से विवाद चल रहा है। बुधवार शाम वह डाकघर बंद कर घर जा रहा था। तभी मकान मालिक का पुत्र आठ-दस साथियों के साथ चार बाइकों पर पीछा करने लगा। ईशन नदी पुल के पास तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर हमलावरों ने टेंपो को घेरकर रोक लिया और उसे नीचे खींच लिया। इसके बाद गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों व चाकू से उस पर हमला कर दिया।


मारपीट के दौरान मौके पर राहगीरों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना में अर्जुन को गंभीर चोट आईं। वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed