{"_id":"6a61044b7fe2a728bb0997dd","slug":"accusation-of-snatching-a-chain-after-beating-up-an-anganwadi-worker-kannauj-news-c-214-1-knj1006-153026-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पिटाई कर चेन छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पिटाई कर चेन छीनने का आरोप
विज्ञापन
छिबरामऊ। विद्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता व गालीगलौज कर मारपीट कर दी। पीड़िता ने सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से बुधवार को शिकायत की है।
क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी प्रमिला देवी ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय बंजारन डेरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। सुबह वह विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग विद्यालय आए और बच्चों को राशन न देने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगे। जब उन्होंने बताया कि छह वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को राशन नहीं मिलता, तो यह लोग आक्रोशित हो गए और मारपीट करने लगे।
आरोप है कि धक्कामुक्की के दौरान एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। किसी तरह वह वहां से बचकर अपने घर पहुंचीं। पीछा करते हुए यह लोग भी लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।