फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accounts were just an excuse, the target was four and a half bigha of land

Kannauj News: हिसाब तो बहाना, साढ़े चार बीघा खेती पर था निशाना

Sat, 05 Jul 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accounts were just an excuse, the target was four and a half bigha of land
ठठिया (कन्नौज)। दरअसल, सिंचाई और जोताई का हिसाब तो महज एक बहाना था। उसके छोटे भाइयों का निशाना शिवप्रकाश की साढ़े चार बीघा जमीन पर था, जिसे उसने भतीजे को दे दी थी। इसी वजह से दोनों छोटे भाई उससे रंजिश मानते थे और मौका लगते ही उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों के साले आपराधिक किस्म के हैं, इसलिए उन्हें भी घटना में शामिल कर लिया। पुलिस इसे एक संयोग मान रही है जबकि यह सुनियोजित घटना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

सुर्सी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुन्नापुरवा भखरौली में रामप्रकाश, शिवप्रकाश, रामकिशोर उर्फ पतन्नी व कुंवर सिंह चार भाई हैं। पैतृक 18 बीघा जमीन है। इसमें प्रत्येक के हिस्से में साढ़े चार बीघा जमीन आई है। शिवप्रकाश ने अविवाहित होने की वजह से बड़े भाई रामप्रकाश के बेटे शुभम यादव को अपने हिस्से की जमीन जोतने के लिए दे दी थी। इस कारण वह नौ बीघा जमीन जोत रहा है। यह बात छोटे भाइयों को नगवार लगी थी। पिछले साल बड़े भाई रामप्रकाश ने ट्रैक्टर खरीदा था पर कुछ दिन बाद बीमारी से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद तय किया गया कि सभी भाई ट्रैक्टर से जोताई करेंगे और कुंवर सिंह के ट्यूबवेल से सिंचाई करेंगे। इसमें सिंचाई और जुताई का हिसाब बराबर होता रहेगा। कुंवर सिंह को ट्यूबवेल का बिजली का बिल जमा करना था, तो उसने शिवप्रकाश से सिंचाई के साढ़े चार हजार रुपये मांगे। इस पर उसने जोताई के दो हजार रुपये उसी में काटने के लिए कहा, तो पतन्नी व कुंवर सिंह का शिवप्रकाश से विवाद हुआ और मारपीट करने लगे। इसी दौरान कुंवर सिंह के साले मोनू ने लोहे की रॉड शिवप्रकाश के सिर में मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल पतन्नी व कुंवर सिंह को अंदेशा था कि शिवप्रकाश ने हिस्से की जमीन भतीजे को बैनामा कर देंगे, इसी वजह से वह रंजिश मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही घर आ गए थे सोनू-मोनू
आरोपी रामकिशोर उर्फ पतन्नी व कुंवर सिंह की ससुराल जनपद कानपुर देहात के थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम लहरापुर में एक ही घर में है और उनकी पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं। आरोपियों ने अपने सालों आदित्य यादव उर्फ सोनू तथा राज यादव उर्फ मोनू को रात में ही बुला लिया और सुबह हिसाब-किताब के बहाने शिवप्रकाश को बुलाकर मौत के घाट उतार दिया। शुभम के मुताबिक आरोपी मोनू यादव शातिर अपराधी है, जिस पर कानपुर देहात व कानपुर नगर के कई थानों में संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हत्यारोपी भाई रामकिशोर उर्फ पतन्नी, कुंवर सिंह व साला राज यादव उर्फ मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और रॉड भी बरामद कर ली गई है, जिससे हत्या की गई। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी माेनू का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed