फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accident on Agra-Lucknow Expressway, Woman Died, 50 injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला की मौत, 50 जख्मी

Mon, 05 Jul 2021 12:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jul 2021 12:47 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के निकवा टोला प्लाजा के पास रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बस डिवाइडर से टकराकर बिजली के पोल तोड़ती हुई सौ मीटर दूर जाकर पलट गई।

विज्ञापन
Accident on Agra-Lucknow Expressway, Woman Died, 50 injured
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत से बिहार जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 50 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 13 लोगों को ज्यादा चोट लगी है। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


कुछ घायलों का मौके पर ही एंबुलेंस में उपचार किया गया। नई दिल्ली के थाना दरबारी कालोनी के बस चालक सुरेंद्र सिंह (34) हरियाणा के पानीपत से स्लीपर बस लेकर बिहार जा रहे थे। बस में बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत पांच जिलों के 150 श्रमिक सवार थे।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के निकवा टोला प्लाजा के पास रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बस डिवाइडर से टकराकर बिजली के पोल तोड़ती हुई सौ मीटर दूर जाकर पलट गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल, एनसीसी (नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी) गश्ती दल और यूपीडा, साकार ग्लोवल की टीमें मौके पर पहुंची। शीशे तोड़कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकला गया। चालक समेत 14 लोगों को ज्यादा चोट लगी थी।

सभी को सीएचसी भेजा गया। तीन लोगों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया, वहां समस्तीपुर जिले  के मुड़ियारी गांव की रहने वाली सरिता (28) पत्नी केशव पासवान की मौत हो गई। स्लीपर बस को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करा दिया गया।

ये हुए हैं घायल
दरभंगा बिहार निवासी अर्जुन मुखिया (35), दरभंगा थाना कनौली बगाह निवासी जयनारायण पासवान (40), अंबेडकर नगर थाना हसनपुर पलिया नूरपुर निवासी रोहित सिंह (27),  रियासीन जंबू निवासी ओमप्रकाश (37), समस्तीपुर मुडयारी निवासी विजय (35), श्यामू (13) पुत्र विजय, सौम्या (26) पत्नी अरुण, मुजफ्फरपुर निवासी विपलेश चंद्र (28), विनोद (28), रुसरा निवासी बिशुनू पासवान (23), राजेंद्र पासवान (42) को ज्यादा चोट लगी है। ओमप्रकाश और सुरेंद्र को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है।

चालक के नशे में होने का आरोप
समस्तीपुर हंसनापुर निवासी शंकर, गौतम पासवान ने बताया कि भूसेे की तरह बस भरी थी। बीच गैलरी में भी सवारियां बैठी थीं। करीब 150 लोग थे। चालक ने आगरा में बस रोककर शराब पी। वह नशे में था, इसलिए हादसा हो गया।

थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने कुछ सवारियों को लखनऊ तक जाने वाली बस से भेज दिया। करीब सौ लोग शाम तक बस का इंतजार करते रहे। इस दौरान यात्री भूख और प्यास से एक्सप्रेसवे पर परेशान रहे। तालग्राम के युवा समाजसेवी उवैस खान ने लोगों को पानी के पाउच, बोतल और बिस्कुट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed