फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident,kannauj,kannauj news

एक्सप्रेसवे पर टकराई दंपती की बाइक, पति की मौत

Thu, 02 Jun 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
accident,kannauj,kannauj news
तिर्वा (कन्नौज)। नोएडा से पश्चिम बंगाल जा रहे दंपती की बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। हादसे का शिकार दंपती हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जनपद परगानास के थाना बारानगर नॉर्थ-24 क्षेत्र के अशोकगढ़ निवासी सुभांकर पॉल (23) नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह पत्नी रीमा दत्ता (20) के साथ बाइक पर नोएडा से पश्चिम बंगाल के लिए निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शुभांकर पॉल और उनकी पत्नी रीमा दत्ता घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शुभांकर ने दम तोड़ दिया, जबकि रीमा की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल राम अवतार ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाल में हुई थी शादी, दिल्ली दिखाने पत्नी को लाया था साथ
हादसे में मौत का शिकार हुए शुभांकर पॉल की 24 अप्रैल 2022 को रीमा के साथ शादी हुई थी। शुभांकर नोएडा की ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी करता था। शादी के बाद एक मई को वह पत्नी को दिल्ली दिखाने के लिए नोएडा लाया था। बुधवार को वह पत्नी को पश्चिम बंगाल घर छोड़ने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed