{"_id":"5f1876458ebc3e9fac41fd5f","slug":"accident-in-kannauj-kannauj-news-knp572668486","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन
accident in kannauj
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज) में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को सिकंदरपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर जिले के रेहान बाजार निवासी दिनेश कुमार पुत्र ज्ञानप्रकाश कार से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ पत्नी कविता, बेटी आध्या, भाई संतोष, उसकी पत्नी दीपाली भी थी। कार पारस पुत्र प्रदीप कुमार अरोड़ा चला रहा था। सकरावा चौकी क्षेत्र में सिकंदरपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। जहां से आध्या को गंभीर हालत में ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया गया। हाईवे कर्मचारियों ने हाइड्रा से कार को हटवाकर नीचे खड़ा करवाया।