{"_id":"609c05998ebc3e7c18237f34","slug":"accidant-kannauj-news-knp6280556198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी बाइक, युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी बाइक, युवक की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। दिल्ली से बिहार जा रहे युवक की बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर साइड सुरक्षा रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड और मोबाइल फोन से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। बाइक के टकराने पर हेलमेट गिर गया। इससे सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
बिहार के नालंदा जिले के थाना इकनगर के कोशियावान लोधीपुर गांव निवासी अंकित प्रकाश (25) दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन के चलते यह दिल्ली से बिहार जाने के लिए बाइक से निकले थे। बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के अंदौआ गांव के पास झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर साइड सुरक्षा रेलिंग से टकरा कर एक्सप्रेसवे से नीचे ग्रीन बेल्ट में गिर गई।
हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट ठीक से न बंधा होने से दूर जाकर गिरा। इससे अंकित के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। सूचना पर यूपीडा, एनसीसी गश्ती दल और दरोगा जंगबहादुर, विनोद कुमार, 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। अंकित क ो यूपीडा एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की बाइक को थाने में खड़ा करा दिया। मोबाइल, बैग व रुपये पुलिस ने कब्जे में ले लिए। दरोगा जंगबहादुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।