{"_id":"5ec2ad868ebc3e90541ff259","slug":"accidant-kannauj-news-knp560792934","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नींद आने से पलटी कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को नींद आने से पलटी कार, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर परिवार के साथ लखनऊ से ग्वालियर जाते समय चालक को नींद आने से कार हाईवे से नीचे जा गिरी। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
ग्वालियर के बिरला नगर निवासी जितेंद्र सिंह पत्नी सलोनी, बेटा सौरभ, बेटी प्रगति संग लखनऊ से ग्वालियर जा रहे थे। जैसे ही कार सलेमपुर के पास पहुंची, कार चालक जितेंद्र को नींद आ गई और कार पलटा मारती हुई हाईवे से नीचे जा गिरी। पेट्रोलिंग कर रहे यूपीडी निरीक्षक मनोहर यादव व फूल सिंह यादव ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
बाइक हाईवे से नीचे गिरी, दो घायल : सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से नोएडा से अयोध्या जा रहे बाइक सवार युवक को नींद आने से बाइक नीचे जा गिरी। दो लोग घायल हो गए। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अयोध्या के थाना सोनाई के ग्राम सिजोरा निवासी हयात अपने साथी शोएब टिकैत नगर बाराबंकी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बाइक चला रहे हयात को नींद आने से बाइक एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरी और दोनों घायल हो गए।