फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ABVP workers burnt effigy of Sadar MLA

Kannauj News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक का फूंका पुतला

Mon, 24 Nov 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers burnt effigy of Sadar MLA
फोटो :46: तिर्वा क्रॉसिंग पर फर्रुखाबाद सदर विधायक का पुतला फूंकते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
कन्नौज। एबीवीपी के नगर मंत्री की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तिर्वा क्रॉसिंग पर फर्रुखाबाद सदर विधायक का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही।
विज्ञापन


एबीवीपी नगर मंत्री सक्षम ने कहा कि फर्रुखाबाद सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने फोन पर सामान्य बातचीत के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को गालीगलौज कर अपमानित किया। कहा कि एबीवीपी सदैव छात्र हितों, युवाओं के सम्मान और सामाजिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी जनप्रतिनिधि के छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अस्वीकार्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
विज्ञापन

छात्र शक्ति का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। परिषद अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध दर्ज कराएगी। इस दाैरान करीब आधा घंटे तक जीटी पर जाम लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। यहां पर शुभम विद्यार्थी, सक्षम गुप्ता, दीपक राजपूत, ऋतुराज पांडेय, मयंक प्रताप, नैतिक, निष्कर्ष, कृष्णा, अमित, सौरभ, ओमजी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed