फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Abortion for three thousand rupees, video of quack goes viral

Kannauj News: तीन हजार में गर्भपात, झोलाछाप का वीडियो वायरल

Mon, 18 Mar 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Abortion for three thousand rupees, video of quack goes viral
तिर्वा। सरकार ने भ्रूण हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी झोलाछाप गर्भपात कर भ्रूण हत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

गर्भपात के लिए लेनदेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें झोलाछाप क्लीनिक पर बैठकर तीमारदार से तीन हजार रुपये मांग रहा है। वायरल वीडियो ठठिया कस्बे के एक क्लीनिक का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।

स्वास्थ्य महकमा इलाज के लिए झोलाछाप के पास न जाकर सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद भी गांव व कस में झोलाछाप की दुकानों पर लोगों को तांता लगा रहता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक क्लीनिक में गर्भपात कराने के नाम पर तीन हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में झोलाछाप अपने क्लीनिक पर गर्भपात कराने के लिए तीन हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में तीमारदार झोलाछाप से कह रहा है कि दो माह का गर्भ है, उसे हटाने के लिए क्या खर्चा आएगा। तीमारदार ने झोलाछाप को बताया कि दवा भी लिखाई, लेकिन उससे गर्भपात नहीं हुआ, कोई दिक्कत तो नहीं होगी। झोलाछाप ने कहा कि तीन हजार रुपये पड़ेंगे और कोई भी दिक्कत नहीं होगी। वायरल वीडियो ठठिया कस्बे के एक क्लीनिक का बताया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. महेंद्र भान सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed