फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Athletes from the 'City of Perfume' shine, winning 28 medals.

Kannauj News: इत्रनगरी के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 28 पदक

Tue, 06 Oct 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Athletes from the 'City of Perfume' shine, winning 28 medals.
कन्नौज। कानपुर के न्यू स्टाफिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कानपुर की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, नौ रजत, तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कन्नौज की महासचिव सेन्सई राखी कश्यप ने बताया कि यह टूर्नामेंट चार अक्तूबर से शुरू हुआ। टूर्नामेंट में नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फाउंडर अजय कपूर एवं महासचिव सिहान बाबुल वर्मा, उत्तर प्रदेश के महासचिव योगेंद्र कुमार शर्मा, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कन्नौज की अध्यक्ष सुनीति शर्मा, महासचिव राखी कश्यप सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में जिले के कई स्कूलों और मार्शल आर्ट क्लासों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कराटे काता (टेक्निकल शो) प्रतियोगिता में ध्रुव शर्मा, देवाशीष, दर्श शर्मा और सार्थक प्रकाश ने स्वर्ण पक जीता। शाश्वत प्रकाश और आरुष ने रजत पदक हासिल किया। कराटे कुमीते (फाइट) प्रतियोगिता में आर्या, आध्या, आरुष, विराज, पूर्वी और अक्षया ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ध्रुव शर्मा, दर्श शर्मा, आध्यंत, अभिजीत, समृद्धि, प्रियल और आराध्या ने रजत पदक तथा देवाशीष, शाश्वत प्रकाश और शांभवी ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। नानचाकू फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में भी कन्नौज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें ध्रुव शर्मा, देवाशीष, सार्थक प्रकाश, शाश्वत प्रकाश, आद्या, आरुष और प्रियल ने स्वर्ण पदक जीता। आध्यंत ने रजत पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप से वापस लौटने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed