{"_id":"6ac3efa6527faeab25041f44","slug":"water-supply-blocked-in-khojipur-demand-for-action-against-35-strongmen-kannauj-news-c-214-1-knj1006-157260-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खोजीपुर में पानी रोका, 35 दबंगों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खोजीपुर में पानी रोका, 35 दबंगों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
कन्नौज। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नसरापुर स्थित आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि खोजीपुर गांव में दबंगों ने लोगों का पानी अवरोधित कर रखा है और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि खोजीपुर में अनुसूचित समाज के लोगों को यादव समाज के 35 दबंग किस्म के लोग परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि दबंगों ने पुलिया को बंद कर दिया है, जिससे पानी का निकास अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों के घरों में जलभराव हो रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है और जाति सूचक गालियां दी जाती हैं।
कार्यकर्ताओं ने मांग की कि तत्काल पुलिया का निकास खुलवाया जाए और 35 दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी पूरे जिले में चक्का जाम करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
पार्क में प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस का कहना था कि बिना अनुमति के पार्क में धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाया तो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम वैभव गुप्ता ने आंबेडकर पार्क पर ही ज्ञापन सौंपा।