फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Strike by CHOs and contractual ANMs; Ayushman Arogya Mandirs locked.

Kannauj News: सीएचओ-संविदा एएनएम की हड़ताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ताले

Tue, 06 Oct 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strike by CHOs and contractual ANMs; Ayushman Arogya Mandirs locked.
कन्नौज। जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 150 सीएचओ कार्यरत हैं। 30 सितंबर से सीएचओ और संविदा एएनएम विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। इस कारण आरोग्य मंदिरों में ताला लटका रहा है। वायरल बुखार व अन्य रोगों से पीड़ित मरीज केंद्रों पर ताला देखकर वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के जिलाध्यक्ष कुलदीप गौतम की ओर से दिए गए ज्ञापन में कई मांगे की गई हैं। इनमें सीएचओ का अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय में पीबीआई शामिल करने, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता और रिक्त पदों पर स्थानांतरण, स्वास्थ्य बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा की मांग की। सभी ब्लॉकों में मांग पत्र भेजा गया है। सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि सीएचओ और संविदा एएनएम हड़ताल पर हैं। शासन स्तर से मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


दृश्य एक
फोटो :43: ग्राम फखरपुर में बने आयुष्मान आरोग्य केंद्र में लगा ताला। संवाद
नहीं हो पा रही नियमित स्वास्थ्य जांच
ठठिया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैथाना, सुरसी, फखरपुर, बरेवा, जैनपुर, गुरौली, रूरा, बेहटा, भदौसी, तिजलापुर, फुलवारी और खामा समेत कई पंचायतों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। सीएचओ के हड़ताल पर जाने से मरीजों की नियमित स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवा वितरण जैसी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इन केंद्रों पर प्रतिदिन 250 मरीज इलाज के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्य दो :
फोटो :44: बंद आयुष्मान आरोग्य मंदिर। संवाद
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
गुगरापुर। क्षेत्र में चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं, जिनमें कुसुमखोर, बिचपुरिया, जलेसर और इब्राहिमपुर शामिल हैं। सीएचओ के हड़ताल पर होने से इन केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। केंद्र बंद होने से ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed