फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   abhikartaon ko matapatr dekhane ka milega mauka, mataganana kee karaee jaegee veediyograaphee

अभिकर्ताओं को मतपत्र देखने का मिलेगा मौका, मतगणना की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
abhikartaon ko matapatr dekhane ka milega mauka, mataganana kee karaee jaegee veediyograaphee
कन्नौज। पीएसएम डिग्री कालेज में बुधवार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना कार्मिकों का तीन शिफ्टों में प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्मिकों को मतगणना के दौरान होनी वाली असुविधाओं के बारे में बताया गया। कहा गया कि मतगणना के दौरान पूरी सतर्कता बरतनी है। न्याय पंचायतवार होने वाली मतगणना में अभिकर्ताओं को मतपत्र देखने का पूरा मौका दिया जाए। मतपत्र पेटी से निकालते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह नीचे न गिरें। खाली मतपेटिकाओं को भी अभिकर्ताओं को दिखाया जाना है।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि विवाद से बचने के लिए निर्वाचन आयोग ने मतगणना की पूरी वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। मतपत्रों की गिनती के दौरान वीडियोग्राफी कराते रहें। एक शिफ्ट के मतगणना कार्मिक तभी ड्यूटी से हटेंगे जब अगली शिफ्ट के कार्मिक पहुंच जाएंगे। मतगणना कर्मियों को भोजन व जलपान मतगणना हाल में ही उपलब्ध कराया जाएगा। मतगणना स्थल पर लाई गईं मतपेटिकाओं की सील आदि की जांच कर लें।
विज्ञापन

विवाह, कोरोना पॉजिटिव का दिया प्रार्थनापत्र
कन्नौज। पीएसएम डिग्री कालेज में बुधवार से शुरू हुए गणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर ड्यूटी से मुक्त करने की गुहार लगाई है। कार्मिकों ने प्रार्थनापत्रों में विवाह, कोरोना पॉजिटिव, सर्दी, जुकाम से पीड़ित होने का हवाला दिया है। मतगणना में तीन हजार से अधिक कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन सभी को दो दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन करीब एक सैकड़ा लोगों ने ड्यूटी काटने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। प्रशिक्षण स्थल पर प्रार्थनापत्र देने वालाें में से तीन ने विवाह, दो ने एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव, दो ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव, एक महिला अभ्यर्थी ने हीमोग्लोबिन की कमी, सर्दी, जुकाम से पीड़ित बताया है। मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने कहा कि जिन्हें वास्तव में दिक्कत है, और ड्यूटी करने में असमर्थ हैं, ऐसे लोगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed