{"_id":"60411f2e8ebc3e59274e0293","slug":"ab-har-thaane-mein-gathit-hogee-mahila-suraksha-samiti-pulis-kee-sahaayak-banakar-kaam-karengee-padaadhikaaree-kannauj-news-knp6156252111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर थाने में गठित होगी महिला सुरक्षा समिति, पुलिस की सहायक बनकर काम करेंगी पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर थाने में गठित होगी महिला सुरक्षा समिति, पुलिस की सहायक बनकर काम करेंगी पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस महकमा संजीदा है। इसी से मिशन शक्ति के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क के साथ अब महिला सुरक्षा समिति के गठन का फैसला लिया गया है। सभी थानों में आठ मार्च से पहले गठन किया जाएगा। इसमें शामिल महिलाएं उत्पीड़न, नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस कर्मियों के साथ काम करेंगी।
अब मिशन शक्ति योजना के तहत हर थाने में महिला सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। इससे पीड़ित महिलाएं अपनी परेशानी खुलकर सामने रख पाएंगी। यह समिति पुलिस की सहायक बनकर काम करेगी। घरेलू मामलों में काउंसलिंग के जरिए समस्या का निस्तारण भी करेंगी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि समिति में पुलिस और जनता के विश्वासपात्र व निर्विवादित छवि की महिलाओं, समाजसेवियों, प्रोफेसर, काउंसलर्स को रखा जाएगा। हर समिति में 10 से 15 महिलाएं शामिल रहेंगी। महिला सुरक्षा समिति पुलिस और पीड़िताओं के बीच सेतु के रूप में कार्य करेगी। इससे पुलिस की संवादहीनता की स्थिति में सुधार होगा। इस समिति से उन महिलाओं को लाभ होगा जो थाने में पुरुष पुलिसकर्मियों से खुलकर अपनी बात नहीं कह पाती हैं। इस समिति की मदद से मनचलों पर भी लगाम कसी जाएगी। महिलाओं की समस्या को देखते हुए मिशन शक्ति योजना से संबंधित मामलों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। समिति थाना पुलिस के साथ मामलों को सुलझाकर महिलाओं को उनका हक दिलाएगी।
सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा समिति की महिलाआें से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संवाद करेंगे।