फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ab har thaane mein gathit hogee mahila suraksha samiti, pulis kee sahaayak banakar kaam karengee padaadhikaaree

अब हर थाने में गठित होगी महिला सुरक्षा समिति, पुलिस की सहायक बनकर काम करेंगी पदाधिकारी

Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
ab har thaane mein gathit hogee mahila suraksha samiti, pulis kee sahaayak banakar kaam karengee padaadhikaaree
कन्नौज। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस महकमा संजीदा है। इसी से मिशन शक्ति के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क के साथ अब महिला सुरक्षा समिति के गठन का फैसला लिया गया है। सभी थानों में आठ मार्च से पहले गठन किया जाएगा। इसमें शामिल महिलाएं उत्पीड़न, नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस कर्मियों के साथ काम करेंगी।
विज्ञापन

अब मिशन शक्ति योजना के तहत हर थाने में महिला सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। इससे पीड़ित महिलाएं अपनी परेशानी खुलकर सामने रख पाएंगी। यह समिति पुलिस की सहायक बनकर काम करेगी। घरेलू मामलों में काउंसलिंग के जरिए समस्या का निस्तारण भी करेंगी। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि समिति में पुलिस और जनता के विश्वासपात्र व निर्विवादित छवि की महिलाओं, समाजसेवियों, प्रोफेसर, काउंसलर्स को रखा जाएगा। हर समिति में 10 से 15 महिलाएं शामिल रहेंगी। महिला सुरक्षा समिति पुलिस और पीड़िताओं के बीच सेतु के रूप में कार्य करेगी। इससे पुलिस की संवादहीनता की स्थिति में सुधार होगा। इस समिति से उन महिलाओं को लाभ होगा जो थाने में पुरुष पुलिसकर्मियों से खुलकर अपनी बात नहीं कह पाती हैं। इस समिति की मदद से मनचलों पर भी लगाम कसी जाएगी। महिलाओं की समस्या को देखते हुए मिशन शक्ति योजना से संबंधित मामलों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। समिति थाना पुलिस के साथ मामलों को सुलझाकर महिलाओं को उनका हक दिलाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा समिति की महिलाआें से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed